टूटे हुए ख़्वाबों ने ...
---------------------------------------------------------
Film - Madhumati (1958)
Lyrics - Shailendra Singh
Singer(s) - Mohammad Rafi
Music Director : Salil Choudhary
---------------------------------------------------------
टूटे हुए ख़्वाबों ने, हमको ये सिखाया है
दिल ने ...
दिल ने जिसे पाया था, आँखों ने गंवाया है
टूटे हुए ख़्वाबों ने, हमको ये सिखाया है
दिल ने ...
दिल ने जिसे पाया था, आँखों ने गंवाया है
टूटे हुए ख़्वाबों ने
हम ढूँढते हैं उनको,
जो मिलके नहीं मिलते
हम ढूँढते हैं उनको,
जो मिलके नहीं मिलते
रुठे हैं न जाने क्यूँ,
मेहमान वो मेरे दिल के
मेहमान वो मेरे दिल के
क्या अपनी तमन्ना थी,
क्या सामने आया है
दिल ने ...
दिल ने जिसे पाया था, आँखों ने गंवाया है
टूटे हुए ख़्वाबों ने, हमको ये सिखाया है
दिल ने ...
दिल ने जिसे पाया था, आँखों ने गंवाया है
टूटे हुए ख़्वाबों ने
लौट आई सदा मेरी,
टकरा के सितारों से
लौट आई सदा मेरी,
टकरा के सितारों से
उजड़ी हुई दुनिया के,
सुनसान किनारों से
सुनसान किनारों से
पर अब ये तड़पना भी,
कुछ काम न आया है
दिल ने ...
दिल ने जिसे पाया था, आँखों ने गंवाया है
Tuesday, April 07, 2009 | Labels: Madhumati (1958) | 0 Comments
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे ...
---------------------------------------------------------
Film - Madhumati (1958)
Lyrics - Shailendra Singh
Singer(s) - Lata Mangeshkar
Music Director : Salil Choudhary
---------------------------------------------------------
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी,
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे
[Chorus:] ज़ुल्मी संग आँख लड़ी,
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी,
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे
सखी मैं का से कहूँ,
री सखी का से कहूँ
जाने कैसे ये बात बढ़ी,
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे
[Chorus:] ज़ुल्मी संग आँख लड़ी,
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे
वो छुप छुपके बन्सरी बजाये,
[Chorus:] वो छुप छुपके बन्सरी बजाये रे
वो छुप छुपके बन्सरी बजाये,
सुनाये मुझे मस्ती में डूबा हुआ राग रे
मोहे तारों की छाँव में बुलाये,
[Chorus:] मोहे तारों की छाँव में बुलाये,
मोहे तारों की छाँव में बुलाये,
चुराये मेरी निंदिया, मैं रह जाऊँ जाग रे,
लगे दिन छोटा, रात बड़ी,
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे
[Chorus:] ज़ुल्मी संग आँख लड़ी,
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे
सखी मैं का से कहूँ,
री सखी का से कहूँ
जाने कैसे ये बात बढ़ी,
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे
[Chorus:] ज़ुल्मी संग आँख लड़ी,
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे
बातों बातों में रोग बढ़ा जाये,
[Chorus:] बातों बातों में रोग बढ़ा जाये रे,
बातों बातों में रोग बढ़ा जाये,
हमारा जिया तड़पे किसी के लिये शाम से,
मेरा पागलपना तो कोई देखो,
[Chorus:] मेरा पागलपना तो कोई देखो रे,
मेरा पागलपना तो कोई देखो,
पुकारूँ मैं चंदा को साजन के नाम से,
फिरी मन पे जादू की छड़ी,
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे
[Chorus:] ज़ुल्मी संग आँख लड़ी,
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे
सखी मैं का से कहूँ,
री सखी का से कहूँ
जाने कैसे ये बात बढ़ी,
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे
[Chorus:] ज़ुल्मी संग आँख लड़ी,
ज़ुल्मी संग आँख लड़ी रे
Tuesday, April 07, 2009 | Labels: Madhumati (1958) | 0 Comments
सुहाना सफ़र ...
---------------------------------------------------------
Film - Madhumati (1958)
Lyrics - Shailendra Singh
Singer(s) - Mukesh
Music Director : Salil Choudhary
---------------------------------------------------------
सुहाना सफ़र और ये मौसम हंसीं
सुहाना सफ़र और ये मौसम हंसीं
हमें डर है हम खो न जाएं कहीं
सुहाना सफ़र और ये मौसम हंसीं
ये कौन हँसता है फूलों में छुप कर
बहार बेचैन है किसकी धुन पर
ये कौन हँसता है फूलों में छुप कर
बहार बेचैन है किसकी धुन पर
कहीं गुनगुन, कहीं रुनझुन, के जैसे नाचे ज़मीं
सुहाना सफ़र और ये मौसम हंसीं
हमें डर है हम खो न जाएं कहीं
सुहाना सफ़र और ये मौसम हंसीं
ये गोरी नदियों का चलना उछलकर
के जैसे अल्हड़ चले पी से मिलकर
ये गोरी नदियों का चलना उछलकर
के जैसे अल्हड़ चले पी से मिलकर
प्यारे प्यारे ये नज़ारे निखार है हर कहीं
सुहाना सफ़र और ये मौसम हंसीं
सुहाना सफ़र और ये मौसम हंसीं
हमें डर है हम खो न जाएं कहीं
सुहाना सफ़र और ये मौसम हंसीं
हो हो हो ...
वो आसमाँ झुक रहा है ज़मीं पर
वो आसमाँ झुक रहा है ज़मीं पर
ये मिलन हमने देखा यहीं पर
वो आसमाँ झुक रहा है ज़मीं पर
ये मिलन हमने देखा यहीं पर
मेरी दुनिया, मेरे सपने, मिलेंगे शायद यहीं
सुहाना सफ़र और ये मौसम हंसीं
सुहाना सफ़र और ये मौसम हंसीं
हमें डर है हम खो न जाएं कहीं
सुहाना सफ़र और ये मौसम हंसीं
सुहाना सफ़र और ये मौसम हंसीं
Tuesday, April 07, 2009 | Labels: Madhumati (1958) | 0 Comments
दिल तड़प तड़प के ...
---------------------------------------------------------
Film - Madhumati (1958)
Lyrics - Shailendra Singh
Singer(s) - Mukesh, Lata Mangeshkar
Music Director : Salil Choudhary
---------------------------------------------------------
[Male:] दिल तड़प तड़प के कह रहा है आ भी जा
तू हमसे आँख ना चुरा, तुझे कसम है आ भी जा
दिल तड़प तड़प के कह रहा है आ भी जा
तू हमसे आँख ना चुरा, तुझे कसम है आ भी जा
तू नहीं तो ये बहार क्या बहार है
गुल नहीं खिले के तेरा इन्तज़ार है
तू नहीं तो ये बहार क्या बहार है
गुल नहीं खिले के तेरा इन्तज़ार है
के तेरा इन्तज़ार है,के तेरा इन्तज़ार है
दिल तड़प तड़प के कह रहा है आ भी जा
तू हमसे आँख ना चुरा, तुझे कसम है आ भी जा
[Female:] आ आ
दिल धड़क धड़क के दे रहा है ये सदा
तुम्हारी हो चुकीं हूँ मैं, तुम्हारे साथ हूँ सदा
दिल धड़क धड़क के दे रहा है ये सदा
तुम्हारी हो चुकीं हूँ मैं, तुम्हारे साथ हूँ सदा
तुमसे मेरी ज़िन्दगी का ये श्रृंगार है
जी रही हूँ मैं के मुझको तुमसे प्यार है
तुमसे मेरी ज़िन्दगी का ये श्रृंगार है
जी रही हूँ मैं के मुझको तुमसे प्यार है
के मुझको तुमसे प्यार है, के मुझको तुमसे प्यार है
[Male:] दिल तड़प तड़प के कह रहा है आ भी जा
तू हमसे आँख ना चुरा, तुझे कसम है आ भी जा
[Female:] आ आ
दिल धड़क धड़क के दे रहा है ये सदा
तुम्हारी हो चुकीं हूँ मैं, तुम्हारे साथ हूँ सदा
[Male:] मुस्कुराते प्यार का असर है हर कहीं
दिल कहाँ है हम किधर हैं कुछ खबर नहीं
[Female:] मुस्कुराते प्यार का असर है हर कहीं
दिल कहाँ है हम किधर हैं कुछ खबर नहीं
[Both:] किधर है कुछ खबर नहीं, किधर है कुछ खबर नहीं
[Male:] दिल तड़प तड़प के कह रहा है आ भी जा
तू हमसे आँख ना चुरा, तुझे कसम है आ भी जा
[Female:] दिल धड़क धड़क के दे रहा है ये सदा
तुम्हारी हो चुकीं हूँ मैं, तुम्हारे साथ हूँ सदा
Tuesday, April 07, 2009 | Labels: Madhumati (1958) | 0 Comments
मैं तो कब से ...
---------------------------------------------------------
Film - Madhumati (1958)
Lyrics - Shailendra Singh
Singer(s) - Lata Mangeshkar
Music Director : Salil Choudhary
---------------------------------------------------------
आ जा रे ... परदेसी
मैं तो कब से खड़ी इस पार
ये अँखियाँ, थक गईं पंथ निहार
आ जा रे ... परदेसी
मैं तो कब से खड़ी इस पार
ये अँखियाँ, थक गईं पंथ निहार
आ जा रे ... परदेसी
मैं दिये की ऐसी बाती
जल न सकी जो बुझ भी न पाती
मैं दिये की ऐसी बाती
जल न सकी जो बुझ भी न पाती
आ मिल मेरे जीवन साथी, ओ ...
आ जा रे
मैं तो कब से खड़ी इस पार
ये अँखियाँ, थक गईं पंथ निहार
आ जा रे ... परदेसी
तुम संग जनम जनम के फेरे
भूल गये क्यूँ साजन मेरे
तुम संग जनम जनम के फेरे
भूल गये क्यूँ साजन मेरे
तड़पत हूँ मैं सांझ सवेरे, ओ ...
आ जा रे
मैं तो कब से खड़ी इस पार
ये अँखियाँ, थक गईं पंथ निहार
आ जा रे ... परदेसी
मैं नदिया फिर भी मैं प्यासी
भेद ये गहरा बात ज़रा सी
मैं नदिया फिर भी मैं प्यासी
भेद ये गहरा बात ज़रा सी
बिन तेरे हर रात उदासी, ओ ...
आ जा रे
मैं तो कब से खड़ी इस पार
ये अँखियाँ, थक गईं पंथ निहार
आ जा रे ... परदेसी
Tuesday, April 07, 2009 | Labels: Madhumati (1958) | 0 Comments
Disclaimer
- Aandhi (1975)
- Ajab Prem Ki Gajab Kahani (2009)
- Amar Prem (1971)
- Awarapan (2007)
- Baaton Baaton Mein (1979)
- Bhool Bhulaiyaa (2007)
- Black (2005)
- Blackmail (1973)
- Bunty Aur Bubly (2005)
- Chak De India (2007)
- Chalte Chalte (2003)
- Cheeni Kum (2007)
- Chhoti Si Baat (1975)
- Chocolate (2005)
- Das Kahaniyaan (2007)
- Delhi-6 (2009)
- Dev D (2009)
- Devar (1966)
- Dilwale Dulhaniya Le Jayenge (1995)
- Do Aur Do Paanch (1980)
- Fanaa (2006)
- Gambler (1971)
- Ghajini (2008)
- Ghar (1978)
- Gharonda (1977)
- Golmaal (1979)
- Guide (1965)
- Guru (2007)
- Hum Dono (1961)
- Ijaazat (1987)
- Ishqiya (2010)
- Jaane Tu Ya Jaane Na (2008)
- Jab We Met (2007)
- Jodhaa Akbar (2008)
- Kabuliwala (1961)
- Kaminey (2009)
- Kati Patang (1970)
- Khushboo (1979)
- Love Aaj Kal (2009)
- Luck By Chance (2009)
- Madhumati (1958)
- Om Shanti Om (2007)
- Parineeta (2005)
- Rab Ne Bana Di Jodi (2008)
- Race (2008)
- Rajnigandha (1974)
- Rang De Basanti (2006)
- Rock On (2008)
- Saawariya (2007)
- Sadma (1983)
- Safar (1970)
- Singh Is Kinng (2008)
- Striker (2010)
- Tanu Weds Manu (2011)
- Tere Mere Sapne (1971)
- Thodi Si Bewafaii (1980)
-
-
Happy birthday bearded man!10 years ago
-
आया ही नहीं हमको ...15 years ago
Read A Lyrics Diary in Roman(Eng)