देस रंगीला ...
---------------------------------------------------------
Film - Fanaa (2006)
Lyrics - Prasoon Joshi
Singer(s) - Mahalaxmi Iyer
Music Director : Jatin Lalit
---------------------------------------------------------
हो ओ ...
[यहाँ हर क़दम क़दम पे धरती बदले रंग
यहाँ की बोली में रंगोली सात रंग] - २
धानी पगड़ी पहने मौसम है
नीली चादर ताने अम्बर है
नदी सुनहरी हरा समुन्दर है रे सजीला
[देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला] - ४
हो ओ ...
सिन्दूरी गालोंवाला सूरज जो करे है ठिठोली
शर्मीले खेतों को ढकने चुनर पीली पीली
घूंघट में रंग पनघट में रंग चम चम चमकीला
[देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला] - २
हो ओ ...
अबीर गुलाल से चेहरे हैं यहाँ मुस्कानों की टोली
रंग हसीं में रंग खुशी में रिश्ते जैसे होली
वादों में रंग यादों में रंग रंग रंग रंगीला
[देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला] - २
इश्क का रंग यहाँ पर गहरा चढ़के कभी न उतरे
सच्चे प्यार का ठहरा सा रंग छलके पर न बिखरे
रंग अदा में रंग हया में है रसीला
[देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला] - २
यहाँ हर क़दम क़दम पे धरती बदले रंग
यहाँ की बोली में रंगोली सात रंग
धानी पगड़ी पहने मौसम है
नीली चादर ताने अम्बर है
नदी सुनहरी हरा समुन्दर है रे सजीला
[देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला] - २
हो रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला
[देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला] - ४
Friday, March 06, 2009 | Labels: Fanaa (2006) | 0 Comments
चंदा चमके चम चम ...
---------------------------------------------------------
Film - Fanaa (2006)
Lyrics - Prasoon Joshi
Singer(s) - Mahalaxmi Iyer, Master Akshay Bhagwat, Babul Supriyo, Aamir Khan, Kajol
Music Director : Jatin Lalit
---------------------------------------------------------
[चंदा चमके चम चम चीखे चौकन्ना चोर
चीटी चाटे चीनी चटोरी चीनीखोर] - 2
कितना मुश्किल यह गाना ज़रा गाके दिखाना
चंदा चीनी चमके चाटे चौकन्ना चीखे चोर
चंदा चमके चम चम चीखे चौकन्ना चोर
चीटी चाटे चीनी चटोरी चीनीखोर
[खड़क सिंह के खड़कने से खडकती हैं खिड़कियाँ
खिड़कियों के खड़कने से खड़कता हैं खड़क सिंह] -२
कितना मुश्किल यह गाना ज़रा गाके दिखाना
खड़क खड़क के खडके खिड़की खड़क सिंह का खडके ज़ोर
[चंदा चमके चम चम चीखे चौकन्ना चोर
चीटी चाटे चीनी चटोरी चीनीखोर] - 2
पके पेड़ पर पका पपीता पका पेड़ या पका पपीता
पके पेड़ को पकड़े पिंकू पिंकू पकड़े पका पपीता
पके पेड़ पर पका पपीता पकड़ा पिंकी पकी का कपड़ा
कपड़ा ? [... laugh]
पके पेड़ पर पका पपीता पका पेड़ या पका पपीता
पके पेड़ को पकड़े पिंकू पिंकू पकड़े पका पपीता
कितना मुश्किल यह गाना ज़रा गाके दिखाना
पके पेड़ को पकड़े पिंकू पिंकू पकड़े पका पपीता
[चंदा चमके चम चम चीखे चौकन्ना चोर
चीटी चाटे चीनी चटोरी चीनीखोर] - 2
कितना मुश्किल यह गाना ज़रा गाके दिखाना
चंदा चीनी चमके चाटे चौकन्ना चीखे चोर
चंदा चमके चम चम चीखे चौकन्ना चोर
चीटी चाटे चीनी चटोरी चीनीखोर
Friday, March 06, 2009 | Labels: Fanaa (2006) | 1 Comments
देखो न ...
---------------------------------------------------------
Film - Fanaa (2006)
Lyrics - Prasoon Joshi
Singer(s) - Sonu Nigam, Sunidhi Chauhan
Music Director : Jatin Lalit
---------------------------------------------------------
[Female:] [यह साजिश हैं बूंदों की
कोई ख्वाहिश हैं चुप चुप ] - २
[देखो न देखो न] - २
[Male:] हवा कुछ हौले हौले
ज़ुबाँ से क्या कुछ बोले
क्यों दूरी हैं अब दरमियान
[देखो न देखो न] - २
[फिर न हवाएँ होगी इतनी बेशरम
फिर न डग मग डग मग होंगे यह कदम] - २
[Female:] हो ... सावन यह सीधा नही खुफिया बड़ा
कुछ तो बरसते हुए कह रहा
[Male:] [samjho na samjho न] -२
[Female:] हवा कुछ हौले हौले
ज़ुबाँ से क्या कुछ बोले
क्यों दूरी हैं अब दरमियान
देखो न देखो न
[Male:] dekho na dekho na
[Female:] [जुगनू जैसी चाहत देखो जले मुझे
मीठी सी मुश्किल है कोई क्या करे] - २
[Male:] hmm ... होंठों की अरज़ी ऐसे ठुकराओ न
साँसों की मर्ज़ी को झुठलाओ न
[Female:] [छू लो न छू लो न]-२
[Male:] हवा कुछ हौले हौले
ज़ुबाँ से क्या कुछ बोले
न दूरी हैं अब दरमियान
देखो न देखो न....
[Female:] देखो न hmm hmm hmm
hmm hmm hmm देखो न
Friday, March 06, 2009 | Labels: Fanaa (2006) | 0 Comments
चाँद सिफारिश जो ...
---------------------------------------------------------
Film - Fanaa (2006)
Lyrics - Prasoon Joshi
Singer(s) - Kailash Kher, Shan
Music Director : Jatin Lalit
---------------------------------------------------------
हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ ला ला ला ला ला
हे हे हे हे हे आ हा
[सुभान अल्लाह सुभान अल्लाह
सुभान अल्लाह सुभान अल्लाह] - २
वल्ले वल्ले
वल्ले वल्ले
वल्ले वल्ले
वल्ले वल्ले
चाँद सिफारिश जो करता हमारी देता वो तुमको बता
शर्म-ओ-हया पे परदे गिरा के करनी है हमको खता
जिद है अब तो है ख़ुद को मिटाना होना हैं तुझमें फना
चाँद सिफारिश जो करता हमारी देता वो तुमको बता
शर्म-ओ-हया पे परदे गिरा के करनी है हमको खता
वल्ले वल्ले
वल्ले वल्ले
तेरी अदा भी है झोंके वाली छू के गुजर जाने दे
तेरी लचक है के जैसे डाली दिल में उतर जाने दे
आजा बाहों में करके बहाना होना है तुझमें फना
चाँद सिफारिश जो करता हमारी देता वो तुमको बता
शर्म-ओ-हया पे परदे गिरा के करनी है हमको खता
[सुभान अल्लाह सुभान अल्लाह
सुभान अल्लाह सुभान अल्लाह] - २
हैं जो इरादें बता दूँ तुमको शर्मा ही जाओगी तुम
धड़कनें जो सुना दूँ तुमको घबरा ही जाओगी तुम
हमको आता नही है छुपाना होना है तुझमें फना
चाँद सिफारिश जो करता हमारी देता वो तुमको बता
शर्म-ओ-हया पे परदे गिरा के करनी है हमको खता
जिद है अब तो है ख़ुद को मिटाना होना है तुझमें फना
Thursday, March 05, 2009 | Labels: Fanaa (2006) | 0 Comments
मेरे हाथ में तेरा हाथ हो ...
---------------------------------------------------------
Film - Fanaa (2006)
Lyrics - Prasoon Joshi
Singer(s) - Sonu Nigam, Sunidhi Chauhan, Amir Khan, Kajol
Music Director : Jatin Lalit
---------------------------------------------------------
[Male:] मेरे हाथ में तेरा हाथ हो
[सारी जन्नतें मेरे साथ हो] - २
तू जो पास हो फिर क्या यह जहाँ
तेरे प्यार में हो जाऊं फ़ना
[Female:] मेरे हाथ में तेरा हाथ हो
सारी जन्नतें मेरे साथ हो
तू जो पास हो फिर क्या यह जहाँ
तेरे प्यार में हो जाऊं फ़ना
[Male:] मेरे हाथ में तेरा हाथ हो
सारी जन्नतें मेरे साथ हो
[Kajol:]
तेरे दिल में मेरी साँसों को पनाह मिल जाए
तेरे इश्क में मेरी जान फ़ना हो जाए
[Male:] जितने पास हैं खुशबू साँस के
जितने पास होठों के सरगम
जैसे साथ हैं करवट याद के
जैसे साथ बाहों के संगम
[Female:] जितने पास पास ख़्वाबों की नज़र
उतनी पास तू रहना हमसफ़र
तू जो पास हो फिर क्या यह जहाँ
तेरे प्यार में हो जाऊं फ़ना
[Male:] मेरे हाथ में तेरा हाथ हो
सारी जन्नतें मेरे साथ हो
[Aamir Khan: ]
रोने दे आज हमको तू आँखें सुजाने दे
बाहों में ले ले और ख़ुद को भीग जाने दे
हैं जो सीने में क़ैद दरिया वो छूट जायेगा
हैं इतना दर्द के तेरा दामन भीग जायेगा
[Female:] जितने पास पास धड़कन के हैं राज़
जितने पास बूंदों के बादल
जैसे साथ साथ चंदा की हैं रात
जितने पास नैनों के काजल
[Male:] जितने पास पास सागर के लहर
उतने पास तू रहना हमसफ़र
तू जो पास हो फिर क्या यह जहाँ
तेरे प्यार में हो जाऊं फ़ना
[Female:] मेरे हाथ में तेरा हाथ हो
सारी जन्नतें मेरे साथ हो
[Aamir Khan:]
अधूरी साँस थी धड़कन अधूरी थी अधूरे हम
मगर अब चाँद पूरा हैं फलक पे और अब पूरे हैं हम
Thursday, March 05, 2009 | Labels: Fanaa (2006) | 0 Comments
Disclaimer
- Aandhi (1975)
- Ajab Prem Ki Gajab Kahani (2009)
- Amar Prem (1971)
- Awarapan (2007)
- Baaton Baaton Mein (1979)
- Bhool Bhulaiyaa (2007)
- Black (2005)
- Blackmail (1973)
- Bunty Aur Bubly (2005)
- Chak De India (2007)
- Chalte Chalte (2003)
- Cheeni Kum (2007)
- Chhoti Si Baat (1975)
- Chocolate (2005)
- Das Kahaniyaan (2007)
- Delhi-6 (2009)
- Dev D (2009)
- Devar (1966)
- Dilwale Dulhaniya Le Jayenge (1995)
- Do Aur Do Paanch (1980)
- Fanaa (2006)
- Gambler (1971)
- Ghajini (2008)
- Ghar (1978)
- Gharonda (1977)
- Golmaal (1979)
- Guide (1965)
- Guru (2007)
- Hum Dono (1961)
- Ijaazat (1987)
- Ishqiya (2010)
- Jaane Tu Ya Jaane Na (2008)
- Jab We Met (2007)
- Jodhaa Akbar (2008)
- Kabuliwala (1961)
- Kaminey (2009)
- Kati Patang (1970)
- Khushboo (1979)
- Love Aaj Kal (2009)
- Luck By Chance (2009)
- Madhumati (1958)
- Om Shanti Om (2007)
- Parineeta (2005)
- Rab Ne Bana Di Jodi (2008)
- Race (2008)
- Rajnigandha (1974)
- Rang De Basanti (2006)
- Rock On (2008)
- Saawariya (2007)
- Sadma (1983)
- Safar (1970)
- Singh Is Kinng (2008)
- Striker (2010)
- Tanu Weds Manu (2011)
- Tere Mere Sapne (1971)
- Thodi Si Bewafaii (1980)
-
-
Happy birthday bearded man!10 years ago
-
आया ही नहीं हमको ...15 years ago
Read A Lyrics Diary in Roman(Eng)